IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
फैक्ट्री अस्पताल से एसी की बाहरी यूनिट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली थाना बहेड़ी पुलिस ने फैक्ट्री अस्पताल परिसर से एसी की बाहरी यूनिट चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को सर इंटरप्राइजेज लिमिटेड बहेड़ी में वरिष्ठ संपदा प्रबंधक गुलजार सिंह पुत्र स्व. चमेला राम ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर बताया था कि फैक्ट्री के अस्पताल में लगे O-General ब्रांड के 2 टन स्प्लिट एसी की बाहरी यूनिट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बहेड़ी पर मु0अ0सं0 414/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएसपी बरेली के निर्देशन में जिलेभर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बहेड़ी पुलिस टीम 28 मई को क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल युवक वन विभाग तिराहे के पास मौजूद हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वन विभाग तिराहे से करीब 100 कदम दूरी पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई O-General स्प्लिट एसी की बाहरी यूनिट बरामद कर ली
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र गालिब निवासी मोहल्ला नूरीनगर लाइन पार थाना बहेड़ी उम्र 22 वर्ष तथा शाहरुख पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला नूरीनगर लाइन पार थाना बहेड़ी उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फैक्ट्री अस्पताल परिसर से एसी की बाहरी यूनिट चोरी करने की बात स्वीकार की आरोपियों ने अपने कृत्य पर पछतावा जताते हुए गलती मान ली।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह हेड कांस्टेबल विकास कुमार कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल गगन कांस्टेबल जितेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल अंकित सिंह शामिल रहे
BareillyPolice Bareilly Baheri बहेड़ी चोरी ACChori UPPolice CrimeNews बरेली समाचार IHMO live news PoliceAction BreakingNews
Post a Comment