IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई 5 डंपर सीज जयपुर और मथुरा के खनन माफियाओं पर शिकंजा
बरेली जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है खनन अधिकारी मनीष कुमार और नायब तहसीलदार अंशिका के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर ग्राम कोहनी प्रतापपुर चौबारी बॉर्डर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन कर रहे पांच डंपरों को जब्त कर थाना कैंट में सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं शिकायतों के सत्यापन के बाद 16 जुलाई 2026 को खनन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान पकड़े गए डंपर आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना कैंट में सीज कर दिया गया अधिकारियों ने बताया कि खनन से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए पांच डंपरों में सत्य नारायण (जिला जयपुर) के दो डंपर तथा रमा कांत (मथुरा) के तीन डंपर शामिल बताए गए हैं सभी वाहनों को नियमानुसार सीज कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नदियों सरकारी भूमि और अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन तथा बिना अनुमति खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है इसके लिए खनन विभाग राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित अभियान चला रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे।
इस अभियान में नायब तहसीलदार चौबारी अंशिका, खनन अधिकारी मनीष कुमार सहित खनन विभाग राजस्व विभाग एवं पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Bareilly IllegalMining MiningMafia MiningDepartment RevenueDepartment BareillyPolice ActionAgainstIllegalMining UPNews IHMO live news
Post a Comment