IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली से चार सीओ की विदाई चार नए अफसरों की आमद अब इनके हाथों में होगी सर्किल की कमान
बरेली। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के तहत बरेली में तैनात चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि उनकी जगह चार नए क्षेत्राधिकारियों को बरेली में तैनाती दी गई है इस बदलाव के बाद जिले के पुलिस महकमे में नई टीम की आमद हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस विभाग नए अधिकारियों को किस सर्किल की जिम्मेदारी सौंपता है।
चार सीओ को दूसरे जिलों में मिली नई तैनाती
बरेली में तैनात सीओ नितिन कुमार का तबादला जौनपुर किया गया है। वहीं सीओ अरुण कुमार सिंह को खीरी सीओ निलेश मिश्रा को गोरखपुर और सीओ संदीप सिंह को वाराणसी भेजा गया है चारों अधिकारियों ने बरेली में अलग अलग सर्किल की जिम्मेदारी संभालते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में काम किया अब स्थानांतरण के बाद ये अधिकारी अपने नए जिलों में जिम्मेदारी संभालेंगे।
चार नए अधिकारियों की बरेली में तैनाती
दूसरी ओर बरेली को चार नए क्षेत्राधिकारी मिले हैं बुलंदशहर में तैनात रहे सीओ मधुप कुमार सिंह को बरेली भेजा गया है। महोबा से सीओ दीपक दुबे की तैनाती यहां की गई है खीरी में तैनात रहे सीओ यादवेंद्र यादव भी अब बरेली में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं मुरादाबाद से सीओ सुनीता दहिया को बरेली भेजा गया है चारों अधिकारियों के आने से जिले में क्षेत्राधिकारियों की नई टीम तैयार होगी।
सर्किल आवंटन पर टिकी निगाहें
तबादलों के बाद अब सबसे अहम सवाल नए अधिकारियों को सर्किल आवंटित करने का है बरेली जिले में कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण विवेचनाओं की निगरानी और थानों के कामकाज की समीक्षा में क्षेत्राधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रत्येक सीओ अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों की पुलिसिंग की निगरानी करते हैं और संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।
ऐसे में नए अधिकारियों को कौन कौन से सर्किल सौंपे जाएंगे यह पुलिस विभाग के आगामी आदेशों के बाद स्पष्ट होगा नई तैनाती के साथ जिले की पुलिसिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है अब देखना होगा कि नए अधिकारी अपने अनुभव और कार्यशैली से कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को किस तरह मजबूती देते हैं।
BareillyPolice BareillyNews COTransfer PoliceTransfer UPPolice बरेली पुलिसतबादला क्षेत्राधिकारी उत्तरप्रदेशपुलिस
Post a Comment