IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
चौबारी मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू 22 से 25 नवंबर तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों के रूट बदले
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा नदी के तट पर लगने वाले प्रसिद्ध चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है मेले के दौरान शहर और आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी वाहनों और रोडवेज बसों के आवागमन में बदलाव किया गया है।
पुलिस अधीक्षक यातायात मो.अकमल खान की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 22 नवंबर 2026 को सुबह आठ बजे से 25 नवंबर 2026 की रात 10 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी इस दौरान बदायूं बरेली मार्ग पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा।
छह प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
1\. बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें भमोरा देवचरा चौराहा दातागंज फतेहगंज पूर्वी फरीदपुर और बड़ा बाईपास होते हुए बरेली महानगर पहुंचेंगे।
2\. बदायूं की तरफ से लखनऊ शाहजहांपुर और पीलीभीत जाने वाले भारी वाहन एवं रोडवेज बसें देवचरा चौराहे से दातागंज फतेहगंज पूर्वी और बड़ा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
3\. लखनऊ और शाहजहांपुर की तरफ से बदायूं जाने वाले भारी वाहन एवं रोडवेज बसें फतेहगंज पूर्वी दातागंज देवचरा चौराहा और भमोरा होते हुए बदायूं पहुंचेंगे।
4\. पीलीभीत और नैनीताल की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन एवं रोडवेज बसें बड़ा बाईपास फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी दातागंज देवचरा चौराहा और भमोरा होते हुए जाएंगे।
5\. दिल्ली मुरादाबाद और रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी दातागंज देवचरा चौराहा और भमोरा होते हुए बदायूं पहुंचेंगे।
6\. लखनऊ और शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी बड़ा बाईपास विलयधाम विल्वा और झुमका तिराहे होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
मेले की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवचरा चौपला और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन या रोडवेज बस रामगंगा चौबारी मेले की तरफ नहीं आएगी इन स्थानों पर यातायात प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
बरेली बदायूं मार्ग पर जाने से बचें स्थानीय लोग
पुलिस अधीक्षक यातायात मो.अकमल खान ने जनपदवासियों से अपील की है कि 22 से 25 नवंबर तक बरेली से बदायूं रोड की ओर जाने से बचें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें उन्होंने वाहन चालकों से यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न करने की अपील की है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया है ताकि मेले के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
बरेली चौबारीमेला कार्तिकपूर्णिमा ट्रैफिकडायवर्जन यातायातपुलिस BareillyPolice TrafficAdvisory BareillyNews बदायूं रामगंगामेला IHMO live news
Post a Comment