⚡ ब्रेकिंग News

चौबारी मेले में बड़ा हादसा रामगंगा में डूबे 3 बच्चे दो को बचाया 12 वर्षीय युवक लापता

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

चौबारी मेले में बड़ा हादसा रामगंगा में डूबे तीन बच्चे दो को बचाया 12 वर्षीय मानव लापता

बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी डूबने लगे गोताखोरों ने बचाई जान नदी में तलाश जारी

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा तट पर लगे ऐतिहासिक चौबारी मेले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया रामगंगा नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूबने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि 12 वर्षीय मानव का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका बेटे को डूबता देख उसे बचाने नदी में उतरे पिता भी डूबने लगे जिन्हें गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लापता बच्चे की तलाश में पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार जुटी रहीं।

परिवार के साथ स्नान करने आया था मानव

आंवला क्षेत्र के गांव कमठेना निवासी चंद्र प्रकाश मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर परिवार के साथ चौबारी मेले में पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे वह अपने 12 वर्षीय बेटे मानव के साथ रामगंगा में स्नान कर रहे थे इसी दौरान मानव अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ दो अन्य बच्चे भी नदी में डूबने लगे घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मानव का पता नहीं चल सका।

बेटे को बचाने में पिता भी डूबने लगे

मानव को डूबता देख उसके पिता चंद्र प्रकाश उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए इस दौरान वह भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को लगाया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजन मानव के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

सुरक्षा इंतजामों के बीच हादसे ने उठाए सवाल

कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान को लेकर चौबारी मेले में प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी मेले में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती नौ वॉच टावर 18 मोबाइल पुलिस टीमें और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई थी इसके अलावा रामगंगा घाट पर पीएसी एसडीआरएफ मोटरबोट और गोताखोरों की तैनाती भी की गई थी।

मुख्य स्नान पर्व पर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान था इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच नदी में तीन बच्चों के डूबने की घटना ने घाटों पर सुरक्षा इंतजामों और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
BareillyNews ChoubariMela KartikPurnima Ramganga BareillyPolice UPNews BreakingNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...