IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
जंगल में कच्ची शराब बनाने वाला गिरफ्तार 25 लीटर लहन और उपकरण बरामद
बरेली। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने जंगल क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को कच्ची शराब लहन और शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार थाना भुता पुलिस टीम 28 मई 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम बिलासनगर के जंगल क्षेत्र में नदी के पास ऊंची बंजर भूमि पर एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करता मिला पुलिस ने मौके से आरोपी बंग बिहारी पुत्र मलखान निवासी ग्राम बिलासनगर थाना भुता जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक जरीकेन में करीब 4 लीटर कच्ची शराब 25 लीटर लहन एक बोतल लहन तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से भरा प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया पुलिस ने बरामद सामान को सील कर कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में थाना भुता में मु0अ0सं0 224/26 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 49 वर्ष बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अशिक्षित है और मजदूरी तथा चौकीदारी जैसे छोटे मोटे काम करता है। खर्च चलाने के लिए वह अवैध रूप से शराब बनाकर बेचता था आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सारस्वत कांस्टेबल दिनेश कुमार रिक्रूट कांस्टेबल नितीश तथा रिक्रूट कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
Bareilly BareillyPolice BhutaPolice UPPolice बरेली #भुता कच्चीशराब अवैधशराब ExciseAct PoliceAction IHMO live news
Post a Comment