⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता साबित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन गाँव पंचुर में ली अंतिम सांस

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

देहरादून/बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को एक दुखद समाचार सामने आया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91वर्ष की आयु में निधन हो गया उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आवास पर अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुबह 11:50 बजे ली अंतिम सांस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने की उन्होंने बताया कि सावित्री देवी ने सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली।

पंचूर गांव में रहता है परिवार

सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव की रहने वाली थीं इसी गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक आवास है योगी आदित्यनाथ का जन्म भी पौड़ी गढ़वाल के इसी क्षेत्र में हुआ था उनका बचपन पहाड़ों के इसी परिवेश में बीता परिवार की जड़ें आज भी अपने पैतृक गांव से जुड़ी हुई हैं।

मां से मिलने गांव पहुंचे थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के प्रति विशेष श्रद्धा और सम्मान रखते रहे हैं। मई 2022 में वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे जहां उन्होंने मां सावित्री देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उस दौरान मां और बेटे की मुलाकात की तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थीं योगी आदित्यनाथ वर्ष 1994 में संन्यास ग्रहण कर गोरक्षपीठ से जुड़ गए थे इसके बाद भी उनका अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान हमेशा चर्चा में रहा।

पिता का भी वर्ष 2020 में हुआ था निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में निधन हुआ था वह वन विभाग में कार्यरत रहे थे। कोरोना महामारी के कठिन दौर में प्रदेश की जिम्मेदारियों के चलते योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अब मां सावित्री देवी के निधन से उनके परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शोक की खबर से लोगों में दुख

मुख्यमंत्री की माता के निधन का समाचार सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है। सावित्री देवी ने एक साधारण पहाड़ी परिवार में रहते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया उनके पुत्र योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

फिलहाल परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
YogiAdityanath SavitriDevi CMYogi UttarPradesh Uttarakhand PauriGarhwal PanchurVillage श्रद्धांजलि सावित्रीदेवी योगीआदित्यनाथ

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...