IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
मुंह में डंडा डालकर गर्दन दबाई इज्जतनगर पुलिस ने समय रहते बचाई जान: CCTV में कैद हुई दरिंदगी इंस्पेक्टर बोले आरोपियों को बख्शेंगे नहीं
बरेली बकरीद के दिन बरेली में शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश को इज्जतनगर पुलिस ने नाकाम कर दिया। मामूली सी बात पर एक दर्जन दबंगों ने दो युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटा डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दबंगों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 हमलावरों को मौके से हिरासत में ले लिया है।
सिलेंडर लेने जा रहे युवकों से मारपीट
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव निवासी *पारुल यादव और सुशील बाइक से सिलेंडर लेने जा रहे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों युवक आग बबूला हो गए और फोन कर अपने दर्जन भर साथियों को बुला लिया इसके बाद लाठी डंडों से लैस दबंगों ने पारुल और सुशील को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
मुंह में डंडा डालकर गर्दन पर रखा पैर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने *पारुल को जमीन पर गिराकर उसके मुंह में बड़ा डंडा डाल दिया और गर्दन पर पैर रख दिया दोनों युवक रहम की भीख मांगते रहे लेकिन दबंग नहीं रुके पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बचाया। पुलिस को देखकर हमलावर भागने लगे।
पुलिस का गुडवर्क: 3 आरोपी गिरफ्तार
इज्जतनगर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके से 3 हमलावरों को हिरासत में ले लिया। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि बाइक टकराने की मामूली बात पर विवाद हुआ था घायल पारुल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पारुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दो पक्षों का मामला पुलिस अलर्ट
घटना के बाद मोहनिया गांव में तनाव का माहौल है मामला दो पक्षों का होने के कारण पुलिस पूरी तरह अलर्ट है इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाकी हमलावरों की पहचान कर रही है पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
बकरीद के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरेली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। मामूली विवाद को बड़ा रूप देने की कोशिश कर रहे दबंगों पर पुलिस ने तुरंत शिकंजा कस दिया डायल 112 की तत्परता से एक बड़ा बवाल होने से बच गया पुलिस के इस गुडवर्क की इलाके में चर्चा हो रही है।
नोट: पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं जिनसे अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है
Post a Comment