⚡ ब्रेकिंग News

ईद उल अज़हा पर बरेली पुलिस का हाई अलर्ट शहर से गांव तक चप्पे चप्पे पर पहरा ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी अफवाह फैलाई तो होगी कार्यवाही।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बकरीद पर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसएसपी अनुराग आर्य का आदेश: संवेदनशील इलाकों में PAC तैनात फ्लैग मार्च और लगातार गश्त जारी

बरेली गुरुवार ईद उल अजहा यानी बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया गया है। शहर से लेकर देहात तक हर संवेदनशील पॉइंट पर पुलिस का पहरा है

हर मस्जिद ईदगाह पर पुलिस का साया
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों ईदगाहों मिश्रित आबादी वाले इलाकों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीएसी और रिजर्व पुलिस बल को भी मोर्चे पर लगाया गया है मोबाइल पुलिस टीमें लगातार इलाकों में भ्रमण कर रही हैं

ड्रोन से रखी जा रही आसमान से नजर
बरेली पुलिस ने सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत कार्रवाई के आदेश हैं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की साइबर टीम की पैनी नजर है एसएसपी ने साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

फ्लैग मार्च और पैदल गश्त से बढ़ाया भरोसा
त्योहार से पहले ही बरेली पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालना शुरू कर दिया है थाना प्रभारी खुद फोर्स के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं

एसएसपी की जनता से अपील
एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली की आवाम से अपील की है सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद उल अजहा का त्योहार मनाएं किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 नंबर या नजदीकी थाने पर सूचना दें बरेली पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर पल तैनात है

नोट:बरेली पुलिस ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...