IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद तहसील में मचा हड़कंप विरोध में उतरे लेखपाल
बरेली तहसील सदर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने एक राजस्व लेखपाल को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लेखपाल कोतवाली पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि एंटी करप्शन टीम की गाड़ी रोकने की कोशिश तक की गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल विपिन पटेल पुत्र महेंद्र कुमार निवासी ग्राम औड़ाझार थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत हाल निवासी सनराइज कॉलोनी थाना बिथरी चैनपुर बरेली वर्तमान में राजस्व लेखपाल क्षेत्र महेशपुर शिव सिंह तहसील सदर में तैनात था
बताया गया कि शिकायतकर्ता बली मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय माले खां निवासी कर्मपुर चौधरी थाना इज्जतनगर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उनके 171 वर्ग गज के प्लॉट की दाखिल खारिज कराने के एवज में लेखपाल द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्माल के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 2 मिनट पर तहसील सदर स्थित कक्ष में दबिश दी और आरोपी लेखपाल को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते मामला गर्मा गया।
कोतवाली में नारेबाजी पुलिस से तीखी नोकझोंक
एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर जैसे ही कोतवाली पहुंची वहां पहले से मौजूद लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गिरफ्तारी से नाराज लेखपालों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लेखपालों के बीच तीखी बहस और धक्का मुक्की जैसी स्थिति भी बनी रही।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुला लिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी लेखपाल को वहां से रवाना किया गया काफी देर तक कोतवाली परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
लेखपाल संघ ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
लेखपाल संघ ने पूरे मामले को साजिश बताते हुए एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं संघ पदाधिकारियों का कहना है कि बिना ठोस साक्ष्य के लेखपाल को फंसाया गया है और पूरी कार्रवाई को रिश्वतखोरी का रंग देने की कोशिश की गई है।
वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Bareilly BareillyNews AntiCorruption Lekhpal BriberyCase UPPolice CorruptionFreeIndia SumitSharma बरेली भ्रष्टाचार लेखपाल एंटीकरप्शन तहसीलसदर रिश्वतकांड IHMO Live news
Post a Comment