IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने जेब काटकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 4150 रुपये बरामद किए हैं मामले में एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है
पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 को थाना भुता क्षेत्र निवासी सलीम बेग ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया था कि वह किसी काम से बरेली आए थे सैटेलाइट चौराहे के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 385/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में टीम गठित की गई पुलिस टीम ने सैटेलाइट चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
27 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सैटेलाइट चौराहे से कैंट जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शाहजहांपुर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गिहार बस्ती मोहल्ला अजीजगंज निवासी रिंकू पुत्र मधुन लाल (35 वर्ष) और सोनू पुत्र मधुन लाल (22 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 4150 रुपये बरामद किए हैं
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टैम्पो में सफर करने वाले यात्रियों विशेषकर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेब काटते थे। वारदात के दौरान उनका तीसरा साथी मोटरसाइकिल से पीछे पीछे चलता था और घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो जाते थे आरोपियों ने बरेली शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों में चोरी की घटनाएं करना भी स्वीकार किया है
पुलिस पूछताछ में गिरोह के तीसरे सदस्य की पहचान अरुण पुत्र भगवानदास गिहार ठाकुर निवासी महरूपुर रवी पोस्ट कमलागंज थाना अमनाबाद जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेधर कुमार, उपनिरीक्षक मयंक भारद्वाज हेड कांस्टेबल अर्पित चतुर्वेदी और हेड कांस्टेबल चेतन सिंह शामिल रहे
Bareilly BareillyPolice BaradariPolice PocketmaarGang CrimeNews UPPolice बरेली बारादरी पुलिस जेबकतरे चोरी क्राइम IHMO live news
Post a Comment