⚡ ब्रेकिंग News

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य सख्त चौकियों पर अब 24*7 होगी जनसुनवाई लापरवाही पर होगी कार्यवाही।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

हेल्प डेस्क पर तैनात होंगे दक्ष पुलिसकर्मी हर शिकायत का रजिस्टर में होगा एंट्री CO करेंगे चौकियों का औचक निरीक्षण

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने जनसुनवाई व्यवस्था को और टाइट कर दिया है बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन के रविन्द्रालय सभागार में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसएसपी ने साफ कहा कि आम आदमी की शिकायत का निस्तारण अब पहली प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

शिफ्ट में 24 घंटे चलेगी जनसुनवाई एसएसपी अनुराग आर्य
एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि हर चौकी पर हेल्प डेस्क पर दक्ष और व्यवहार कुशल पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं ताकि फरियादियों को तुरंत मदद मिले। चौकियों पर जनसुनवाई शिफ्टवार 24×7 चलेगी। हर प्रार्थना पत्र को जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर जांचकर्ता को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा।

टाइम लिमिट में होगा निस्तारण CO करेंगे निरीक्षण
जांचकर्ताओं को तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच कर आख्या थाना प्रभारी और CO के सामने पेश करनी होगी। थाना प्रभारी और जनसुनवाई अधिकारी हर शिकायत का फीडबैक लेंगे। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल की चौकियों का औचक निरीक्षण कर जनसुनवाई की गुणवत्ता चेक करने के आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से समाधान करना है। जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी और जवाबदेह बनाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...