IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली: बहादुर पुलिस डॉग इंस्पेक्टर फेंग को नम आंखों से अंतिम विदाई
चोरी लूट और हत्या के मामलों के खुलासे में निभाई थी अहम भूमिका
बरेली। बरेली पुलिस विभाग ने गुरुवार को अपने सबसे वफादार और बहादुर साथी पुलिस डॉग इंस्पेक्टर फेंग को पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जर्मन शेफर्ड नस्ल का ट्रैकर डॉग फेंग लंबे समय तक बरेली पुलिस डॉग स्क्वायड का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा और अपने कार्यकाल में कई संगीन मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाता रहा
पुलिस विभाग के अनुसार इंस्पेक्टर फेंग ने आईटीबीपी पंचकुला हरियाणा में नौ माह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 20 अक्टूबर 2019 को उसकी तैनाती बरेली पुलिस विभाग में की गई थी अपनी तेज सूंघने की क्षमता और ट्रैकिंग कौशल के चलते फेंग ने चोरी लूट हत्या सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में पुलिस को अहम सुराग उपलब्ध कराए कई घटनाओं में अपराधियों तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में उसकी भूमिका सराहनीय रही।
गुरुवार 21 मई 2026 को बीमारी के चलते करीब 8 वर्ष 3 माह की आयु में इंस्पेक्टर फेंग का निधन हो गया उसके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में आयोजित भावुक अंतिम विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर फेंग को पारंपरिक पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसपी सिटी एसपी साउथ एसपी नॉर्थ एएसपी सीओ हाईवे नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर इंस्पेक्टर फेंग को श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी के साथ विभाग ने अपने बहादुर साथी को नम आंखों से विदा किया। पुलिस लाइन में मौजूद कई अधिकारी और कर्मचारी भावुक नजर आए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इंस्पेक्टर फेंग केवल एक ट्रैकर डॉग नहीं बल्कि बरेली पुलिस परिवार का भरोसेमंद सदस्य था जिसने पूरी निष्ठा साहस और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं।
BareillyPolice InspectorFeng PoliceDog DogSquad GermanShepherd TrackerDog UPPolice PoliceHonor BareillyNews IHMO Live news
Post a Comment