IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
चोरी के बाद एसी चलाकर सोए बदमाश फिर लाखों के जेवर लेकर हुए फरार
शिक्षिका के बंद मकान को बनाया निशाना टूटा मिला ताला और लॉकर
बरेली प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में चोरों ने एक शिक्षिका के बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जल्दबाजी में भागे नहीं बल्कि घर में एसी चलाकर आराम से सोए और फिर तसल्ली से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी आकांक्षा मैसी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से किराए के मकान में रह रही हैं और शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। 19 मई को उनके पति और सास रिश्तेदारी में मुरादाबाद होते हुए सिरसा (हरियाणा) गए थे। घर में अकेली होने के कारण आकांक्षा रात में अपने मायके संत नगर एयरफोर्स गेट स्थित आवास पर चली गई थीं।
बताया गया कि 20 मई को भी वह स्कूल से लौटने के बाद कुछ देर शास्त्री नगर स्थित घर पर रहीं और फिर मायके चली गईं बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:35 बजे जब वह स्कूल से वापस घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला यह देखकर उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर उनके पिता जितेंद्र मैसी भी मौके पर पहुंचे घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और लोहे का लॉकर टूटा हुआ था। चोर लॉकर में रखे चार सोने के कड़े पेंडल सहित सोने की चेन एक जोड़ी सोने की बाली हीरे की अंगूठी सोने की अंगूठी सोने की नथ तीन जोड़ी चांदी की पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
पीड़िता और पड़ोसियों के अनुसार घर की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चोरों ने चोरी के बाद कमरे का एसी चालू किया और कुछ समय तक वहीं रुके रहे। इसके बाद आराम से फरार हो गए घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Bareilly BareillyNews UPNews BreakingNews CrimeNews ViralNews Theft Robbery ShockingNews PoliceInvestigation UPPolice BareillyPolice PremNagar ShastriNagar GoldTheft JewelleryTheft TeacherHouseTheft CrimeAlert TrendingNews HindiNews NewsUpdate ViralPost InstagramNews FacebookNews YouTubeNews DailyNews IHMO live news
Post a Comment