⚡ ब्रेकिंग News

दिवाली से पहले पटाखा केंद्रों का किया निरीक्षण एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने परखीन सुरक्षा व्यवस्था

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

दिवाली से पहले पटाखा केंद्रों का निरीक्षण एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बरेली। दीपावली के त्योहार को देखते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन और एडीएम सिटी ने संयुक्त रूप से शहर में प्रस्तावित पटाखा केंद्रों का निरीक्षण किया अधिकारियों ने पटाखा बिक्री स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था अग्निशमन उपकरणों और आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी एलआईयू भी मौजूद रहे अधिकारियों ने पटाखा केंद्रों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य
एसपी सिटी चिराग जैन ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित पटाखा केंद्रों पर निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता के साथ उनकी कार्यशीलता भी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है
Bareilly BareillyNews BareillyPolice SPCityBareilly ChiragJain Diwali2026 FirecrackerSafety पटाखा केंद्र पटाखा बाजार सुरक्षा व्यवस्था दीपावली बरेली पुलिस चिराग जैन बरेली न्यूज BreakingNews LatestNews IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...