IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बारादरी पुलिस की मुठभेड़ में झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली
पासपोर्ट कार्यालय के पास महिला का पर्स छीनकर हुए थे फरार 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया खुलासा
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय के पास महिला से पर्स छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है गुरुवार को भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे कारतूस छीना गया मोबाइल फोन तीन एटीएम कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस छह चाबियां और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
पुलिस के मुताबिक 3 नवंबर की शाम एक महिला स्कूटी से जा रही थी इसी दौरान पासपोर्ट कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी के हैंडल पर टंगा उसका पर्स झपट लिया और फरार हो गए पर्स में मोबाइल फोन बैंक के एटीएम कार्ड बैंक की फाइलिंग कैबिनेट की चाबी और नकदी रखी थी।
महिला की शिकायत पर बारादरी थाने में मुकदमा संख्या 1369/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम पर की फायरिंग
गुरुवार 5 नवंबर को बारादरी पुलिस भरतौल रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया पुलिस को देखकर दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे आरोप है कि पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी उफैज पुत्र नईमउद्दीन निवासी काजी टोला थाना बारादरी के पैर में गोली लग गई पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे आरोपी शकील उर्फ शानू उर्फ नाजराज पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ नन्हे निवासी मोहन तालाब एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी को भी गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल एटीएम कार्ड और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग का एक ओप्पो मोबाइल फोन आईसीआईसीआई बैंक बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के तीन एटीएम कार्ड एक ड्राइविंग लाइसेंस छह चाबियां रखने वाला की कवर और 1810 रुपये नकद बरामद किए हैं इसके अलावा दो 315 बोर के तमंचे दो जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल संख्या यूपी 25 बीबी 3932 भी बरामद हुई है।
शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पढ़े लिखे नहीं हैं और कोई काम धंधा भी नहीं करते अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे आरोपियों ने 3 नवंबर की शाम सैटेलाइट से बीसलपुर चौराहे की ओर जाते समय स्कूटी सवार महिला का पर्स झपटने की बात स्वीकार की है पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गुरुवार को भी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में फंस गए।
शकील पर हत्या समेत छह मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उफैज और शकील के खिलाफ वर्तमान घटना और मुठभेड़ से संबंधित मुकदमों के अलावा पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। शकील उर्फ शानू के खिलाफ वर्ष 2020 और 2021 में आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे तथा वर्ष 2022 में हत्या से संबंधित धारा 302 आईपीसी का मुकदमा भी दर्ज है पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के संबंध में बारादरी थाने में मुकदमा संख्या 1381/2026 धारा 109(1) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है जबकि दूसरे आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक नितिन राणा उपनिरीक्षक धवेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक अमित कुमार सहित बारादरी थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
BareillyPolice BareillyNews बरेली पुलिस बारादरी पुलिस पुलिस मुठभेड़ झपटमारी अपराध बरेली समाचार CrimeNews IHMO live news
Post a Comment