IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बहेड़ी में 250 ग्राम अफीम के साथ उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार चोरी की बाइक भी बरामद
तीन महीने पहले जाजूनगर मोहल्ले से चुराई थी मोटरसाइकिल ट्रक यूनियन तिराहे पर पुलिस ने दबोचा
बरेली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक यूनियन तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से 250 ग्राम अवैध अफीम और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल करीब तीन महीने पहले बहेड़ी के जाजूनगर मोहल्ले से चोरी करना स्वीकार किया है
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर बहेड़ी पुलिस टीम ने ट्रक यूनियन तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया उसकी पहचान करन खत्री (करीब 19 वर्ष) पुत्र सोनू खत्री निवासी बंडिया भट्टा कस्बा एवं थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई है तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई साथ ही एक मोटरसाइकिल भी मिली जिसके चोरी की होने की पुष्टि हुई।
तीन महीने पहले चुराई थी बाइक
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले बहेड़ी के जाजूनगर मोहल्ले से मोटरसाइकिल चोरी की थी इसके बाद वह बाइक लेकर किच्छा चला गया था बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP25BC5630 है इस बाइक की चोरी के संबंध में बहेड़ी थाने में 28 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 665/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था।
दो मुकदमे दर्ज
अफीम की बरामदगी और चोरी की मोटरसाइकिल मिलने के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बहेड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 868/2026 धारा 8/18(ख) एनडीपीएस एक्ट और धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है
पुलिस टीम की कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी की घटनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और हेड कांस्टेबल विकास पंवार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी और वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
BareillyPolice BareillyNews बहेड़ी अफीमबरामद अफीमतस्करी चोरीकीमोटरसाइकिल उत्तराखंड किच्छा पुलिसकार्रवाई IHMO live news
Post a Comment