IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
101 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता गिरफ्तार
फर्जी नामांतरण कर सरकारी भूमि बेचने का आरोप कई अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका जांच के दायरे में
संभल। करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन के कथित फर्जीवाड़े में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं वर्तमान में अयोध्या नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रकरण में शामिल अन्य अधिकारियों कर्मचारियों और संबंधित लोगों की भूमिका की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है
पुलिस के अनुसार संभल मुरादाबाद रोड स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और नामांतरण की प्रक्रिया के जरिए निजी लोगों के नाम दर्ज कराकर प्लॉटिंग कर बेचा गया मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया
फर्जी नामांतरण के जरिए बेची गई सरकारी जमीन
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तत्कालीन ईओ राज कुमार गुप्ता तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी भूमि के फर्जी नामांतरण में भूमिका निभाई। आरोप है कि सरकारी जमीन को नियमों के विपरीत निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराया गया और बाद में उसकी बिक्री कर दी गई।
एसपी ने बताया कि जब यह मामला न्यायालय तक पहुंचा तो संबंधित मुकदमे को वापस लेने की प्रक्रिया अपनाई गई जिसके बाद जमीन का हस्तांतरण और बिक्री संभव हो सकी पुलिस अब पूरे प्रकरण के प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है
अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी शिकंजा
पुलिस का कहना है कि इस मामले में केवल एक अधिकारी की भूमिका नहीं है नगर पालिका के तत्कालीन कर्मचारियों राजस्व विभाग से जुड़े लोगों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी अधिकारी या इस भूमि घोटाले से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी या दस्तावेज हों तो वे पुलिस को उपलब्ध कराएं ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके
पहले भी लग चुका है गबन का आरोप
जानकारी के अनुसार राज कुमार गुप्ता लगभग छह वर्षों तक संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात रहे। वर्ष 2022 में भी उनके खिलाफ करीब 44 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया था अब पुलिस उनके कार्यकाल के दौरान हुए अन्य वित्तीय एवं प्रशासनिक निर्णयों की भी जांच कर रही है
गोरखपुर के निवासी वर्तमान में अयोध्या में तैनात
राज कुमार गुप्ता मूल रूप से गोरखपुर के निवासी बताए जाते हैं उन्होंने लखनऊ के चिनहट स्थित गुलजार कॉलोनी में अपना आवास बनाया है वर्तमान में वह अयोध्या नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे इसी बीच भूमि घोटाले की जांच में उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस बहुचर्चित सरकारी भूमि घोटाले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर
संभल भूमिघोटाला सरकारी जमीन राजकुमारगुप्ता पुलिसकार्रवाई उत्तरप्रदेश भ्रष्टाचार IHMO live news BreakingNews
Post a Comment