⚡ ब्रेकिंग News

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने जारी किया निर्देश कांवर यात्रा के पूरे रूट पर सीसीटीवी और आईपी कैमरो से होगी निगरानी महिला श्रृद्धालुओं के लिए विशेष इंतज़ाम का दिया निर्देश

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

कांवड़ यात्रा पूरे रूट पर सीसीटीवी और आईपी कैमरों से होगी निगरानी महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

बरेली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे कांवड़ रूट पर सीसीटीवी और आईपी कैमरे लगाए जाएं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और असामाजिक तत्वों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जा सके महिला कांवड़ियों के लिए शिविरों में वाशरूम समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया डीआईजी ने कहा कि कांवड़ शिविर और स्टैंड मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर स्थापित किए जाएं शिविरों के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि कांवड़ खंडित करने थूकने या अन्य शरारती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। ड्यूटी पर तैनात सभी सेवादारों और कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा बैठक में आग से बचाव के लिए रसोई में टिनशेड का उपयोग सुनिश्चित करने हाईवे पर शिविरों को यथासंभव सड़क की बाईं ओर लगाने और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एंटी वेनम की उपलब्धता रखने के निर्देश भी दिए गए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग को सुपर जोन सेक्टर और सब सेक्टर में विभाजित कर नियमित गश्त कराई जाएगी जिन स्थानों पर महिलाएं और बच्चे कांवड़ यात्रा व झांकियां देखने के लिए अधिक संख्या में जुटते हैं वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए साथ ही संवेदनशील घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...