⚡ ब्रेकिंग News

वाहनों से डीज़ल चोरी करने वाले गिरोह। का पर्दाफाश 160 लीटर डीज़ल व अवैध तमंचे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 160 लीटर डीजल व अवैध तमंचे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 160 लीटर डीजल डीजल निकालने में प्रयुक्त पाइप एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और भारी वाहनों से चोरी छिपे डीजल निकालकर किसानों और अन्य लोगों को कम कीमत पर बेचते थे

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को थाना हाफिजगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में सवार कुछ लोग चोरी का डीजल लेकर राजघाट से नौआ नगला की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है सूचना के आधार पर पुलिस ने पंडरी प्रेमपुर मुरारपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक हुंडई वर्ना कार को रोक लिया।

तलाशी लेने पर कार से 160 लीटर डीजल डीजल निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाली पाइप तथा आरोपी ललित गंगवार के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ इसके बाद चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

श्याम मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी ग्राम मुड़िया हुलास थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत

अनुराग कश्यप पुत्र नरेशचंद्र निवासी ग्राम भदपुर थाना क्योलड़िया जनपद बरेली

राजेश कुमार पुत्र सुम्मेरलाल निवासी नौआ नगला थाना हाफिजगंज बरेली

ललित गंगवार पुत्र दीनानाथ, निवासी नकटी नारायणपुर थाना क्योलड़िया बरेली

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेश अनुराग और ललित बरेली के गंगवार कॉलोनी में किराए पर रहते थे वहीं उनकी दोस्ती श्याम मिश्रा से हुई चारों ने जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों से डीजल चोरी करने की योजना बनाई।

आरोपी बरेली के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा उत्तराखंड के सितारगंज किच्छा और रुद्रपुर सहित कई स्थानों पर जाकर ट्रकों से डीजल चोरी करते थे चोरी किया गया डीजल किसानों और अन्य लोगों को बाजार भाव से कम कीमत पर बेच दिया जाता था पुलिस के अनुसार 29 जून को भी आरोपियों ने बहेड़ी क्षेत्र के शेरगढ़ बाईपास से एक वाहन से डीजल चोरी की थी।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना हाफिजगंज में मु.अ.सं. 365/2026 के तहत धारा 317(2) 317(4) 317(5) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ललित गंगवार के खिलाफ पहले से हाफिजगंज और नवाबगंज थानों में मारपीट लूट चोरी आर्म्स एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी का डीजल किन किन लोगों को बेचा जाता था।
Bareilly BareillyPolice Hafizganj DieselTheft CrimeNews PoliceAction IllegalWeapon UPPolice BreakingNews IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...