IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम एसएसपी ने किया तैयारियों का जायजा
पंडित राधेश्याम कथावाचक ऑडिटोरियम में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग किया विस्तृत निरीक्षण व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को सफल सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पंडित राधेश्याम कथावाचक ऑडिटोरियम सहित कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर उमेश गौतम विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहे अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था यातायात संचालन पार्किंग मंच निर्माण विद्युत आपूर्ति पेयजल साफ सफाई चिकित्सा सुविधाएं बैरिकेडिंग वीआईपी मूवमेंट आपातकालीन निकास मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक व्यवस्था को सुव्यवस्थित सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए उन्होंने वीआईपी सुरक्षा ट्रैफिक डायवर्जन पार्किंग प्रबंधन भीड़ नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति के तहत सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने पर जोर दिया ताकि आमजन को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं और प्रत्येक व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए पूरे प्रशासनिक अमले में सक्रियता बढ़ गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर यातायात व्यवस्था तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है।
Bareilly YogiAdityanath CMYogi CMVisit BareillyNews BreakingNews UPGovernment CMOfficeUP ChiefSecyUP KumarVishesh DMBareilly SSPBareilly BDA UttarPradesh ViralNews TrendingNow AdministrativePreparation TrafficManagement SecurityArrangements UPNews
Post a Comment