⚡ ब्रेकिंग News

DIG अजय साहनी और एडीजी रमित कुमार की रणनीति से सफल रहा मुख्यमंत्री का बरेली दौरा स्वस्था वाहनों को हरी झंडी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल।

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली शहर को मिली बड़ी सौगात: DIG अजय साहनी के नेतृत्व में चाक चौबंद सुरक्षा 6 रोबोटिक मैनहोल मशीन 50 सीएनजी टिपर 2 बैकहो लोडर रवाना नेत्र वैन भी लॉन्च

बरेली पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 30 जून 2026 को सर्किट हाउस बरेली से नगर निगम द्वारा क्रय किए गए 60 अत्याधुनिक स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस पूरे वीवीआईपी कार्यक्रम को DIG बरेली रेंज अजय साहनी और एडीजी बरेली जोन रमित कुमार की कड़ी मेहनत और सटीक सुरक्षा रणनीति के चलते सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया दोनों अफसरों की तैनाती और निगरानी से बरेली की सुरक्षा व्यवस्था मिसाल बनकर सामने आई।

DIG अजय साहनी के निर्देशन में अभेद्य सुरक्षा घेरा मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही DIG अजय साहनी ने सर्किट हाउस जीआईसी ऑडिटोरियम और पूरे रूट का खुद निरीक्षण किया था DIG अजय साहनी के नेतृत्व में पुलिस बल को चौराहों छतों और संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया कार्यक्रम के दौरान आवागमन पर पूर्ण नियंत्रण रखा गया DIG अजय साहनी की मौजूदगी से पूरे शहर में सुरक्षा का माहौल बना रहा और कोई भी चूक नहीं हुई एडीजी रमित कुमार ने भी समन्वय बनाकर इंटेलिजेंस और सुरक्षा इकाइयों को सक्रिय रखा।

रोबोट करेंगे सीवर सफाई, मानव प्रवेश की जरूरत खत्म रवाना किए गए वाहनों में 06 रोबोटिक मैनहोल सीवर क्लीनिंग मशीनें 02 स्किड लोडर 50 सीएनजी ऑटो टिपर और 02 बैकहो लोडर शामिल हैं इन आधुनिक संसाधनों से सीवर एवं नाला सफाई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा डोर टू डोर कूड़ा संकलन के काम में तेजी आएगी रोबोटिक तकनीक से मैनहोल सफाई में अब मानव को अंदर उतरने की जरूरत नहीं होगी। इससे सफाई कर्मियों की जान को खतरा कम होगा और काम अधिक सुरक्षित और दक्षता के साथ होगा।

जनसहभागिता और तकनीक से बनेगा स्वच्छ शहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर का निर्माण जनसहभागिता और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही संभव है नगर निगम के इन अत्याधुनिक वाहनों के संचालन से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्य की सराहना की और उन्हें आधुनिक उपकरणों के सही उपयोग के लिए प्रेरित किया।

बेल का पौधा रोपण और नेत्र चिकित्सा वैन का उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में बेल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इसके बाद उन्होंने दीप चैरिटेबल ट्रस्ट बरेली की मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा वैन का उद्घाटन किया यह वैन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच और प्राथमिक उपचार करेगी।

DIG अजय साहनी और एडीजी रमित कुमार की मेहनत रंग लाई और मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

सर्किट हाउस मे समीक्षा बैठक मे केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सहकारिता विभाग के प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार महापौर डॉ. उमेश गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह बहोरन लाल मौर्य सुधीर गुप्ता और आशीष पाठक मौजूद रहे।
Dig Range Bareilly DM Bareilly Bareilly Police Chief Minister Office Uttar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...