IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले बरेली में ट्रैफिक अलर्ट 30 जून को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
30 जून को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह रहेगा बंद
सैटेलाइट बस स्टैंड से संचालित होंगी सभी रोडवेज बसें
बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून 2026 को प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है। वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की अपील की है।
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परसाखेड़ा रोड नंबर-1 विलवा पुल लालपुर कट विलयधाम नवदिया झाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर रामगंगा तिराहा तथा बुखारा मोड़ से किसी भी भारी वाहन को शहर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा संबंधित थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं
दिल्ली और रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा बड़ा बाईपास विलवा विलयधाम नवदिया झाड़ा फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी दातागंज देवचरा और भमौरा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है
दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास झुमका विलवा विलयधाम फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर निकलेंगे वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को फरीदपुर इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा
बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन भमौरा देवचरा दातागंज फतेहगंज पूर्वी और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे जबकि दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास का उपयोग करेंगे।
रोडवेज बसों के लिए विशेष व्यवस्था
दिल्ली रामपुर नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें बरेली होते हुए बदायूं या लखनऊ जाना है वे बड़ा बाईपास और इन्वर्टिस तिराहा होकर केवल सैटेलाइट बस स्टैंड तक ही आएंगी इसी मार्ग से बसों का संचालन आगे भी किया जाएगा
यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जून को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा। सभी रोडवेज बसों का संचालन केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा
पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले डायवर्जन योजना का पालन करें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Bareilly YogiAdityanath TrafficAdvisory TrafficDiversion BareillyTraffic CMYogiVisit UPNews BreakingNews HindiNews RoadDiversion SatelliteBusStand BareillyUpdates
Post a Comment