⚡ ब्रेकिंग News

बरेली मंडल में डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल चारों जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली मंडल में डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल चारों जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

बरेली। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) स्तर के अधिकारियों के व्यापक तबादले करते हुए बरेली मंडल के चारों जिलों—बरेली बदायूं शाहजहांपुर और पीलीभीत—में नई तैनातियां की हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बरेली और बदायूं में नए अधिकारियों की तैनाती

बरेली में तैनात हर्ष मोदी को उन्नाव तथा गौरव सिंह को देवरिया स्थानांतरित किया गया है। वहीं जौनपुर से देवेश सिंह-II और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हेमंत उपाध्याय को बरेली में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त मंडलाधिकारी दयाशंकर द्विवेदी को मेरठ भेजा गया है।

बदायूं में रजनीश कुमार उपाध्याय का तबादला कासगंज तथा कृष्ण कुमार तिवारी का स्थानांतरण 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा किया गया है। उनके स्थान पर संभल से आलोक सिद्धू और देवरिया से अंशुमान श्रीवास्तव को बदायूं भेजा गया है।

शाहजहांपुर में सबसे अधिक बदलाव

तबादला सूची में शाहजहांपुर सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल रहा। यहां से पंकज पंत को रामपुर प्रयांक जैन को एडीजी जोन प्रयागराज में स्टाफ ऑफिसर तथा अजय कुमार राय को जौनपुर भेजा गया है।

वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ से जितेंद्र कुमार-II आगरा से दीपक कुमार सिंह-II वाराणसी कमिश्नरेट से विदुषी सक्सेना तथा मुजफ्फरनगर से देवव्रत बाजपेयी को शाहजहांपुर में नई तैनाती दी गई है।

पीलीभीत में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव

पीलीभीत से दीपक चतुर्वेदी को हापुड़ प्रतीक दहिया को कमिश्नरेट लखनऊ तथा राजीव रंजन श्रीवास्तव को कमिश्नरेट आगरा भेजा गया है उनके स्थान पर चित्रकूट से राज कमल और सोनभद्र से राहुल पांडेय-II को पीलीभीत में नियुक्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस स्थानांतरण सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से मंडल के चारों जिलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Bareilly Badaun Pilibhit Shahjahanpur PoliceTransfer DSPTransfer UPPolice UttarPradesh LawAndOrder IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...