IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई 150 सवारियों से भरी बस समेत तीन वाहन सीज
शाहजहांपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अभियान के दौरान क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर चल रही एक प्राइवेट बस समेत तीन वाहनों को सीज कर दिया गया जबकि चार अन्य वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत बरेली मोड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट बस को रोका गया। जांच में बस में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक करीब 150 यात्रियों को बैठाकर परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई। नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए बस को तत्काल सीज कर अजीजगंज पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने तत्काल रोडवेज की तीन बसों की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। इसी अभियान के दौरान थाना खुटार क्षेत्र में एक ओवरलोड खनन वाहन और एक अन्य ओवरलोड ट्रक को भी सीज किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार अन्य वाहनों के चालान कर वैधानिक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे वाहनों का संचालन निर्धारित क्षमता के अनुरूप करें तथा ओवरलोडिंग से बचें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Post a Comment