⚡ ब्रेकिंग News

रामगंगा किनारे अवैध खनन पर प्रशाशन का बड़ा छापा 4 ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी खनन माफियाओं में मची खलबली

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

रामगंगा किनारे अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा छापा चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं

एसडीएम सदर की अगुवाई में सुबह तड़के हुई कार्रवाई तीन आरोपी हिरासत में

बरेली। रामगंगा नदी के किनारे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया छापेमारी के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कुछ चालक कच्चे रास्तों के जरिए मौके से फरार हो गए। प्रशासन उनकी तलाश में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ग्राम मिलक रौंदी कुंद्रा के पास रामगंगा नदी किनारे छापेमारी की। टीम को मौके पर अवैध रूप से मिट्टी और खनिज पदार्थों का खनन होता मिला। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम को देखकर कुछ चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। वहीं एक लोडर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक कच्चे रास्तों से फरार होने में सफल रहे। प्रशासन ने फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पकड़े गए सभी वाहनों को सुभाषनगर थाने में खड़ा कराया गया है। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके खिलाफ खनन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश

इसी बीच कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए चल रही प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की गई।

एडीएम एफआर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए तथा खनन राजस्व पुलिस और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उन्होंने अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वाहनों की जब्ती राजस्व वसूली चेक पोस्टों की कार्यप्रणाली और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ प्रवर्तन को विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सभी उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी जिला खनन अधिकारी एआरटीओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारी बोले

रामगंगा किनारे अवैध खनन की सूचना पर सुबह छापेमारी की गई थी मौके से चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई हैं और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है

प्रमोद कुमार एसडीएम सदर

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...