IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
रक्तदान कर मिसाल बने पुलिसकर्मी अमर उजाला फाउंडेशन ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर। कानून-व्यवस्था संभालने वाली खाकी ने एक बार फिर मानवता और सेवा का परिचय दिया। मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने वाले चार पुलिसकर्मियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।फाउंडेशन ने सदर बाजार थाना प्रभारी राजीव कुमार थाना रोजा में तैनात उप निरीक्षक यशपाल सिंह कांस्टेबल पंकज कुमार और रिक्रूट आरक्षी मोनू सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की सम्मानित पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग किया। उनके इस प्रयास को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया वक्ताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और नियमित रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है अमर उजाला फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आमजन से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। पुलिसकर्मियों के इस मानवीय कार्य की विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी सराहना की। लोगों ने कहा कि खाकी का यह संवेदनशील चेहरा समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है।
Post a Comment