IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम का छापा 20 हज़ार की दवाइयां पकड़ीं
बरेली जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक राजेश कुमार एवं श्रीमती अनामिका अंकुर जैन द्वारा तहसील आंवला क्षेत्र में सचिन पाल पुत्र श्री राम किशन पाल द्वारा मोहल्ला खेड़ा नई बस्ती नितिन साइकिल स्टोर के सामने आंवला जनपद बरेली में बिना लाइसेस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर में भंडारित एलोपैथिक प्रकार की औषधियों की कीमत लगभग 20 हज़ार रुपये है को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज किया गया तथा 02 संदिग्ध नमूनों को नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किया गया जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने व विवेचना पूर्ण होने के पश्चात न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा औषधि निरीक्षक राजेश कुमार एवं अनामिका अंकुर जैन ने सख्त लहजे में निर्देशित किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के दवाओं का कारोबार करता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी
Post a Comment