IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी को शेरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली थाना शेरगढ़ पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम सिसौना के बाहर से दबोचा
पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत थाना शेरगढ़ में दर्ज कराई गई थी शिकायत के आधार पर ग्राम खेड़ा थाना भमोरा निवासी अरुण पुत्र राजबीर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शेरगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण को 19 मई 2026 को सुबह करीब 10:10 बजे ग्राम सिसौना के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ का घर पीड़िता के गांव में है और वह अक्सर वहां आता जाता रहता था। इसी दौरान वह पीड़िता को जानने लगा और उससे प्रेम होने की बात कहकर अपने कृत्य को स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी अरुण पुत्र राजबीर की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणवीर सिंह तथा हेड कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।
Bareilly Bareilly Police Shergarh PocsoAct CrimeNews UPPolice BareillyNews HindiNews BreakingNews Crime UPNews PoliceAction
Post a Comment