IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
पर्स में रुपये देख बिगड़ी नीयत एसएसपी अनुराग आर्य की टीम ने दबोचे हत्यारे सोनू और शहंशाह ने कबूला गला दबाकर मारा
बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शराब के लालच में की गई सनसनीखेज हत्या का 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। नहर किनारे मिले आदेश मिश्रा के शव के मामले में पुलिस ने सोनू कश्यप और शहंशाह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि शराब पिलाने के बहाने उन्होंने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी और पर्स से 3500 रुपये लूट लिए।
शादी से लौटते वक्त बनी मौत की प्लानिंग
17 मई को मुड़िया चेतराम निवासी आकाश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता आदेश मिश्रा 14 मई को फतेहगंज पश्चिमी के चिराग पैलेस में एक शादी में गए थे। घर न लौटने पर तलाश की गई तो 15 मई को मढ़ौली गांव के पास नहर किनारे उनका शव मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
नशे में देख बनाई लूट की स्कीम
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चले अभियान में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रबर फैक्ट्री कॉलोनी के पास खंडहर से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सोनू कश्यप निवासी बखिया फरीदापुर हाल हाईडिल कॉलोनी मीरगंज और शहंशाह निवासी नगरिया सादात मीरगंज ने बताया कि 15 मई को शंका पुल के पास आदेश मिश्रा नशे में मिले थे। उनके माथे पर चोट थी। पहले गांव में पट्टी कराई, फिर तीनों मढ़ौली नहर पर शराब पीने बैठे।
1700-1800 में बंटा कत्ल का पैसा
आरोपियों ने बताया कि आदेश ने शराब लाने को पैसे दिए तो पर्स में नोट देख नीयत बिगड़ गई। ज्यादा शराब पिलाकर बेहोश होने पर दोनों ने गला दबा दिया। हत्या के बाद पर्स से कैश निकालकर जंगल के रास्ते भाग निकले। सोनू को 1700 और शहंशाह को 1800 रुपये मिले। पुलिस ने मृतक का पर्स DL दस्तावेज और 2670 रुपये बरामद कर लिए हैं।
एसएसपी की टीम को मिली शाबाशी
इस खुलासे में थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह SI अशोक कुमार यादव हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार भूपेंद्र सिंह आरक्षी सुहैब और सचिन मलिक की अहम भूमिका रही। पुलिस ने धारा 3(5) बीएनएस भी बढ़ाई है।
Post a Comment