⚡ ब्रेकिंग News

बरेली में छेड़ छाड़ करने वाला अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार पहले भी जा चुका है जेल

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली: छेड़छाड़ करने वाला युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

बरेली। शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध 32 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 मई 2026 को उपनिरीक्षक नीतू तोमर अपनी टीम के साथ बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आगे चौकी चौराहे के पास एक युवक राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक महिलाओं के साथ अभद्रता करता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम पवित्र तोमर पुत्र संजीव तोमर, निवासी मॉडल विलेज दोहना थाना भोजीपुरा, बरेली बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर उसी दिन कुतुबखाना मोटरसाइकिल पार्किंग के पास बने शौचालय की दीवार के पीछे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (32 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और दोस्तों पर रौब जमाने के लिए राह चलती लड़कियों पर छींटाकशी करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस से बचने के लिए वह छिप गया था और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी थाना बारादरी में दर्ज चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: उपनिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता और हेड कांस्टेबल उग्रवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी।
BareillyNews UPPolice CrimeNews MahilaSuraksha BreakingNews HindiNews BareillyPolice UPCrime PoliceAction छेड़छाड़ अवैधतमंचा गिरफ्तारी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...