⚡ ब्रेकिंग News

जालौन ब्रेकिंग: अपहरण युवक की तलाश में पुलिस की टीम हुई हादसे का शिकार 5 की हुई दर्दनाक मौत।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

जालौन से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली उरई में दर्ज एक अपहरण मामले में अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा हरियाणा के नूंह जिले के थाना तावड़ू सदर क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम अपहृत युवक बिजेन्द्र सिंह (निवासी जींद, हरियाणा) की तलाश में रवाना हुई थी। इसी दौरान टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले—
उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह (कोतवाली उरई)
उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव (कोतवाली उरई)
आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल)
आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई)
अमरीक सिंह (वादी मुकदमा, निवासी संगरूर, पंजाब)
इस दर्दनाक हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्तव्य पालन के दौरान जवानों की शहादत ने सभी को भावुक कर दिया है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
👉 कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...