⚡ ब्रेकिंग News

बरेली: 400ग्राम स्मैक के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार एसपी अंशिका वर्मा ने किया खुलासा

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 


बरेली: 400 ग्राम स्मैक के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार, एसपी अंशिका वर्मा ने किया खुलासा,
फरीदपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से लाखों की स्मैक बरामद

बरेली। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरीदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फायर स्टेशन के बराबर बने पार्क में स्मैक लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

एसपी साउथ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फरीदपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 400 ग्राम भूरे रंग का स्मैक पाउडर बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेर खाँ पुत्र नवी शेर खाँ निवासी मोहल्ला मिर्धान, थाना फरीदपुर के रूप में हुई है। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि एक ट्रक चालक उसे यह स्मैक देकर गया था, हालांकि वह उसका नाम और पता नहीं जानता।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फरीदपुर में मु0अ0सं0 350/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक उज्जवल गंभीर, हेड कांस्टेबल महावीर और हेड कांस्टेबल शमशेर अली की अहम भूमिका रही।

Bareilly BareillyPolice AnshikaVerma Faridpur SmackRecovery NDPSAct UPPolice CrimeNews BreakingNews बरेली फरीदपुर अंशिका वर्मा स्मैक बरामद बरेली पुलिस एनडीपीएस एक्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...