IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अनोखी पहल, अब बरेली में सप्ताह में दो दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’,,
ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन ने शुरू किया बड़ा अभियान, पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम
बरेली। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का असर अब बरेली में साफ दिखाई देने लगा है। जनपद के जिलाधिकारी Avinash Singh ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिले में ‘नो व्हीकल डे’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा फिजूल खर्ची रोकने का संदेश दिया जा रहा है।
इस अभियान की शुरुआत खुद डीएम अविनाश सिंह ने मिसाल पेश करते हुए की। बुधवार को वह अपने आवास से अर्दली, हमराही और सुरक्षा कर्मियों के साथ पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहनों को भी हटा दिया। डीएम के इस कदम को जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब जिले में सप्ताह में दो दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा। इन दिनों सभी अधिकारी निजी और सरकारी वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे। अधिकारी साइकिल अथवा पैदल ही कार्यालय पहुंचेंगे। उनका कहना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, सरकारी खर्च कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। साथ ही अधिकारियों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
प्रशासन ने फील्ड विजिट व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब तहसील दिवस, समाधान दिवस, चौपाल और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों से नहीं जाएंगे। इसके लिए सरकारी बसों या ई-बैटरी संचालित वाहनों का सामूहिक उपयोग किया जाएगा। इससे अनावश्यक ईंधन खर्च पर रोक लगेगी और प्रदूषण भी कम होगा।
डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप इस अभियान का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का मानना है कि यदि अधिकारी स्वयं इस तरह की पहल करेंगे तो आम जनता भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित होगी।
बरेली डीएमबरेली अविनाशसिंह नोव्हीकलडे ईंधनबचाओ पर्यावरणसंरक्षण ग्रीनबरेली योगीसरकार नरेंद्रमोदी
Post a Comment