⚡ ब्रेकिंग News

🚨 पुलिस पर हमले के आरोपी गिरफ्तार महिला समेत 5 नामजद दबोचे

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत पांच नामजद दबोचे

शाहजहांपुर। जिले के मदनापुर क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। जानकारी के अनुसार, थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के नौबतिया गांव निवासी ऋषिपाल अपने बेटे की बारात लेकर मदनापुर थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान बग्गी चालक से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल मोहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और उल्टा पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और उसका बॉडीवर्न कैमरा भी तोड़ दिया गया। इस दौरान एक महिला ने भी हाथापाई की। घटना के बाद हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। कांस्टेबल मोहित की तहरीर पर पुलिस ने ऋषिपाल, दूल्हे की बहन प्रीति, बहनोई बलराम सहित पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से चार फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। वहीं, अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। दूसरी ओर, दूल्हे की बहन ने पुलिस पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...