⚡ ब्रेकिंग News

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की दूसरी किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपकर कि शिकायत।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की दूसरी किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपकर की शिकायत

फरीदपुर (बरेली)। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर नगर पालिका के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग के साथ अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कस्बे के मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी रीना देवी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था। योजना के तहत उन्हें पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं, जबकि दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये जारी होने हैं। इसके लिए नगर पालिका द्वारा सर्वे किया जाना आवश्यक था।

रीना देवी के अनुसार, उनके पति विजय सिंह कई दिनों से सर्वे कराने के लिए नगर पालिका के लिपिक प्रदीप के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आरोप है कि लिपिक प्रदीप ने कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल के माध्यम से 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि गोपाल से हुई फोन पर बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है, जिसमें कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात कही गई है। यह रिकॉर्डिंग उन्होंने अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार को सौंप दी है।

बताया गया कि 24 अप्रैल को लिपिक प्रदीप स्वयं रीना देवी के घर सर्वे के लिए पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि रिश्वत न मिलने के कारण सर्वे रिपोर्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया, जिससे दूसरी किस्त अटक गई है।

जांच शुरू, दोषियों पर होगी कार्रवाई
अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद लिपिक प्रदीप और कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#फरीदपुर_समाचार #आवास_योजना #रिश्वतखोरी #नगर_पालिका #बरेली_न्यूज #भ्रष्टाचार #सरकारी_योजना
#प्रधानमंत्रीशहरीआवासयोजना #dmbareilly

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...