⚡ ब्रेकिंग News

एसपी का पुवायां कोतवाली में औचक निरीक्षण, महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर पर विशेष ज़ोर

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

एसपी का पुवायां कोतवाली में औचक निरीक्षण, महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर पर विशेष जोर 

शाहजहांपुर। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सौरव दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी प्रवीण मालिक के साथ पुवायां कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क और विभिन्न अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। एसपी ने महिला हेल्पडेस्क पहुंचकर वहां आने वाली महिला फरियादियों के रजिस्टर का अवलोकन किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़िता की शिकायत का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि किसी भी मामले में लापरवाही न हो। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में रखे अन्य रजिस्टरों की भी जांच की और अभिलेखों को अद्यतन रखने पर जोर दिया। साथ ही मेस, बैरक और शिशु गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के अंत में एसपी सौरव दीक्षित ने कोतवाल आर.के. रावत को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने की हिदायत दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...