⚡ ब्रेकिंग News

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का आईपीएस अंशिका वर्मा ने लिया जायज़ा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का IPS अंशिका वर्मा ने लिया जायजा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रामगंगा घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा ने सोमवार को मीरगंज क्षेत्र के ग्राम गोरा लोकनाथपुर स्थित रामगंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा ने मेला स्थल से लेकर रामगंगा घाट तक सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं के आवागमन भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया उन्होंने क्षेत्राधिकारी मीरगंज और प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अंशिका वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो घाट और मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और यातायात व्यवस्था को इस तरह संचालित किया जाए कि जाम की स्थिति पैदा न हो।
आईपीएस अंशिका वर्मा की कार्यशैली में दिखाई देने वाली सक्रियता और मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की पहल सराहनीय है उनका जोर केवल कागजी तैयारियों पर नहीं, बल्कि धरातल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर नजर आया उन्होंने पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान और रामगंगा घाट पर आयोजित मेला शांतिपूर्ण सुरक्षित और सकुशल संपन्न हो तथा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में स्नान और दर्शन कर सकें।
BareillyNews IPSAnshikaVerma AnshikaVerma SPSouthBareilly BareillyPolice KartikPurnima KartikPurnimaMela RamgangaGhat GoraLoknathpur Mirganj BareillyPoliceNews PoliceInspection SecurityArrangements

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...