IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बहेड़ी में भूमि विवाद और कथित उत्पीड़न से क्षुब्ध व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान एसएसपी अनुराग आर्य ने दी पुलिस कार्रवाई की जानकारी
बरेली। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी एसएसपी ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद एवं कथित उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि भूमि विवाद क्या था और व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया कथित उत्पीड़न के आरोपों की भी जांच की जा रही है संबंधित पक्षों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
BareillyPolice SSPBareilly AnuragArya Baheri BareillyNews UPPolice भूमिविवाद बरेलीपुलिस बहेड़ी IHMO live news
Post a Comment