IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
चौबारी मेले की तैयारियों का एसपी सिटी ने लिया जायजा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
बरेली। जनपद में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चौबारी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू कर दिया है इसी क्रम में सोमवार को एसपी सिटी चिराग जैन ने चौबारी मेले का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने मेला परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था बेहतर रखी जाए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पुलिस की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके
इस दौरान सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम प्रभारी निरीक्षक थाना सुभाषनगर सतीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
BareillyPolice BareillyNews ChoubariMela चौबारीमेला बरेलीपुलिस एसपीसिटी चिरागजैन सुरक्षाव्यवस्था यातायातव्यवस्था Bareilly IHMO live news
Post a Comment