IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
चार साल से फरार 25 हजार का इनामी लूट का आरोपी गिरफ्तार तमंचा और कारतूस बरामद
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 में मढ़ीनाथ इलाके में एक घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहा था पुलिस ने उसे सोमवार रात गन्ना मिल परिसर के अंदर खंडहर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है।
चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
पुलिस के मुताबिक एक अगस्त 2022 की रात करीब तीन बजे मढ़ीनाथ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रहने वाले भूपेंद्र सिंह के घर में आरोपियों ने छत के रास्ते प्रवेश किया था इसके बाद उनके साथ मारपीट कर घर में रखे जेवरात नकदी और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे पीड़ित की तहरीर पर दो अगस्त 2022 को थाना सुभाषनगर में मुकदमा अपराध संख्या 462/2022 धारा 452 392 और 323 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था।
इस मामले में आकाश कुमार लखन गुप्ता रजत गुप्ता और भोला के नाम सामने आए थे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी रजत गुप्ता लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। काफी प्रयासों के बावजूद उसके हाथ नहीं आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पांच नवंबर 2026 को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
गन्ना मिल के खंडहर के पास से गिरफ्तारी
एसएसपी के निर्देश पर वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 की रात करीब 9:27 बजे प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गन्ना मिल परिसर के अंदर खंडहर के पास दबिश दी और रजत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में मिला अवैध तमंचा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए इस बरामदगी के आधार पर थाना सुभाषनगर में मुकदमा अपराध संख्या 815/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में बताई फरारी की कहानी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में वह अपने भाई लखन गुप्ता के साथ त्रिरुपति धाम विस्तार कॉलोनी में किराये पर रहता था उसी दौरान भाई के दोस्त आकाश कुमार और भोला के साथ मिलकर मढ़ीनाथ में लूट की घटना को अंजाम दिया था आरोपी के मुताबिक घटना के बाद उसका भाई लखन और आकाश गिरफ्तार हो गए थे जबकि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा।
उसने बताया कि वह अलग अलग स्थानों पर किराये के मकानों में अपनी पहचान छिपाकर रहने लगा था। वर्तमान में वह बारादरी थाना क्षेत्र के हारुनगला में किराये के मकान में रह रहा था आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि घटना के बाद उसे और उसके भाई को लूट की रकम में से करीब 40 हजार रुपये मिले थे जिन्हें वह खर्च कर चुका है। उसके कब्जे से मिला तमंचा उसने अपनी सुरक्षा के लिए रखने की बात कही। आरोपी ने अपने बचाव में अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखने की बात कही है।
जीआरपी थाने में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रजत गुप्ता का आपराधिक इतिहास भी रहा है उसके खिलाफ वर्ष 2018 में जीआरपी जंक्शन बरेली में लूट चोरी का माल रखने आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं इसके अलावा सुभाषनगर थाने में वर्ष 2022 का लूट और मारपीट का मुकदमा तथा अब वर्ष 2026 में अवैध तमंचा बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन उपनिरीक्षक जगत सिंह हेड कांस्टेबल संधुश कुमार कांस्टेबल टीनू कुमार निखिल कुमार और अंशुल कुमार शामिल रहे।
BareillyPolice BareillyNews BareillyCrime थाना सुभाषनगर इनामी अभियुक्त रजत गुप्ता पुलिस कार्रवाई CrimeNews UttarPradeshPolice IHMO live news
Post a Comment