IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय तक फरार रहा आरोपी
बरेली सुभाषनगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और दूसरे राज्यों में मेले आदि में दुकान लगाकर अपनी गुजर बसर कर रहा था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया
पुलिस के मुताबिक थाना सुभाषनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 139/2025 में वांछित आरोपी सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू उर्फ मुन्नू पुत्र मुन्ना लाल उर्फ रमेश कश्यप निवासी वंशीनगला नई बस्ती थाना सुभाषनगर उम्र करीब 23 वर्ष लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 22 सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था
इलाज के दौरान हुई थी सोनू उर्फ विकास की मौत
मामला 28 फरवरी 2025 की शाम करीब सात बजे का है। पुलिस के अनुसार, वादी श्याम सिंह के पुत्र सोनू कश्यप उर्फ विकास पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था गंभीर रूप से घायल सोनू उर्फ विकास को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी
घटना के संबंध में श्याम सिंह की तहरीर पर थाना सुभाषनगर में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपियों में देवेंद्र कश्यप मिथुन भीमसेन उर्फ भीमा और प्रेम सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी जबकि मुख्य आरोपी सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू उर्फ मुन्नू गिरफ्तारी से बचता रहा
रामगंगा तिराहे से दबोचा
पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामगंगा तिराहे से आरोपी सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मुकदमे में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 191(1) 191(3) 109 351(2) 103(1) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है
पूछताछ में आरोपी ने बताई घटना की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी सोनू उर्फ विकास से पहले से रंजिश थी आरोपी के मुताबिक सोनू उर्फ विकास आए दिन उसके साथियों से गाली गलौज करता था और उसके भाई के साथ भी कई बार मारपीट कर चुका था इसी बात को लेकर वह उससे खुन्नस रखता था
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी 2025 को सोनू उर्फ विकास गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के पास बैठा था वहां प्रेमपाल मिथुन भीमा देवेंद्र और वह खुद पहुंचे बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया इसके बाद आरोपियों ने सोनू उर्फ विकास के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हमले के दौरान सोनू उर्फ विकास वहां से भागने लगा लेकिन स्कूल की गली में गिर गया इसके बाद उस पर दोबारा चाकू से वार किए गए। उसे बचाने पहुंचे गौरव पर भी चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद भीड़ जुटने पर आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया गंभीर रूप से घायल सोनू उर्फ विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई
डेढ़ साल तक बदलता रहा ठिकाने
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लंबे समय तक फरार रहा पूछताछ में उसने बताया कि वह आसपास के राज्यों में घूमता रहा और मेलों में दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाता था। वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की लगातार तलाश और प्रयासों के बाद आखिरकार उसे रामगंगा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन थाना सुभाषनगर
उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी थाना सुभाषनगर
उपनिरीक्षक अनुज कुमार थाना सुभाषनगर
कांस्टेबल विनीत कुमार थाना सुभाषनगर
कांस्टेबल अंकित नागर थाना सुभाषनगर
पुलिस का कहना है कि फरार और इनामी आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
BareillyPolice Bareilly सुभाषनगर बरेली इनामीअभियुक्त हत्यारोपी गिरफ्तारी क्राइमन्यूज पुलिस कार्रवाई अपराध चाकू बरामद BareillyNews IHMO live news
Post a Comment