⚡ ब्रेकिंग News

थाना भोजीपुरा पुलिस ने पंजाब के डोडा तस्करों को पकड़ा यह कार्यवाही थाना प्रभारी के निर्देश पर की गई

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
होंडा सिटी कार से कर रहे थे डोडा की तस्करी पुलिस ने यात्री शेड के पास दबोचा दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

बरेली भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा के साथ पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डोडा के अलावा एक होंडा सिटी कार दो मोबाइल फोन एक पर्स में रखे 8370 रुपये आधार कार्ड एटीएम कार्ड तथा 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बरामद डोडा को पंजाब ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में भोजीपुरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त और अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी इसी दौरान बिलवा पुल से ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल की ओर सड़क किनारे खड़े वाहनों को चेक किया जा रहा था इसी बीच एसओजी की गोपनीय सूचना और सहयोग के आधार पर पुलिस टीम ने हाईवे किनारे दीदारपट्टी यात्री शेड के पास खड़ी सफेद रंग की होंडा सिटी कार को संदिग्ध मानकर चेक किया

कार के अंदर दो लोग बैठे मिले पूछताछ में उनकी पहचान पंजाब के पटियाला जिले के कोतवाली क्षेत्र के गोलबन्दनगर निवासी मंगतदीन पुत्र मुश्ताक खान तथा थाना डकाडा क्षेत्र के ग्राम बिलावरपुर निवासी परमजीत सिंह उर्फ चरनजीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर 2026 को रात करीब 12:15 बजे हाईवे किनारे दीदारपट्टी यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 721/2026 के तहत धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में सोनू नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पूछताछ में बताई डोडा खरीदने की बात

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि बरामद डोडा उन्होंने कुछ देर पहले हाईवे पर सोनू नाम के व्यक्ति से खरीदा था आरोपियों के अनुसार वे डोडा को अपनी कार से पंजाब के पटियाला ले जाकर वहां बेचते थे और उससे होने वाली कमाई से अपना गुजारा करते थे पुलिस ने दोनों के बयानों के आधार पर अब डोडा उपलब्ध कराने वाले सोनू की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मंगतदीन के खिलाफ पंजाब में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं वहीं दूसरे आरोपी परमजीत सिंह उर्फ चरनजीत सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट तथा प्रिजन एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं पुलिस के अनुसार परमजीत के खिलाफ वर्ष 2019 से 2025 तक कई मामले दर्ज रहे हैं वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या आठ बताई गई है

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा होंडा सिटी कार संख्या DL7CF 9865 दो मोबाइल फोन एक पर्स जिसमें 8370 रुपये नकद एक आधार कार्ड एक एटीएम कार्ड और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली भोजीपुरा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल 838 सुमित शर्मा हेड कांस्टेबल 309 मोहम्मद इदरीश कांस्टेबल 1024 नितिन कुमार और कांस्टेबल 131 नितिन कुमार शामिल रहे कार्रवाई में एसओजी बरेली प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा और उनकी टीम का भी सहयोग रहा।

बरेली भोजीपुरा BareillyPolice डोडातस्करी मादकपदार्थ एनडीपीएस पुलिसकार्रवाई तस्करी पंजाब बरेलीन्यूज

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...