IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
बिथरी चैनपुर पुलिस की कार्रवाई सांड और वध करने के उपकरण बरामद एक आरोपी मौके से फरार
बरेली 18 अगस्त थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है पुलिस ने मौके से एक सांड तथा गोवंशीय पशु के वध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि परसोना नहर से पहले कुछ लोग गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
मौके पर पुलिस टीम ने चार आरोपियों को एक सांड तथा वध करने के उपकरणों के साथ पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनेद पुत्र साकिर निवासी कुतुब शाह की जियारत थाना बारादरी राशिद पुत्र जावेद निवासी जगतपुर गोटिया थाना बारादरी नसीम पुत्र अमीनुद्दीन निवासी परसोना थाना बिथरी चैनपुर तथा मोहम्मद फजर पुत्र नियाज अहमद निवासी परसोना थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली के रूप में हुई है
मुठभेड़ में दो आरोपी घायल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में राशिद और नसीम के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने मौके से संबंधित उपकरण और सांड को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी
कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मोहम्मद कासिम कुरैशी पुत्र रईस निवासी मोहल्ला कोर्ट थाना बारादरी जनपद बरेली मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है
पूछताछ में सामने आया एक और नाम
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया कि गोवंशीय पशु को शाकिर खान पुत्र छोटे खान निवासी परसोना द्वारा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब इस मामले में सामने आए अन्य नामों और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मौके पर फिलहाल शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
BareillyPolice BareillyNews BithriChainpur बिथरीचैनपुर बरेलीपुलिस पुलिसमुठभेड़ गोवंश गिरफ्तारी अपराध CrimeNews UPPolice UttarPradeshPolice IHMO live news
Post a Comment