⚡ ब्रेकिंग News

एसएसपी अनुराग आर्य ने चलाई तबादला एक्सप्रेस बरेली में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

एसएसपी अनुराग आर्य ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस बरेली में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

बरेली। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तबादला एक्सप्रेस दौड़ाते हुए तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया जारी आदेश के तहत तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि अन्य अधिकारियों के दायित्व पूर्ववत रहेंगे
आदेश के अनुसार हेमंत कुमार उपाध्याय को नवागत सीओ आंवला बनाया गया है वह थाना आंवला भमौरा विशारतगंज और अलीगंज क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं नितिन कुमार को सीओ आंवला से स्थानांतरित कर सीओ नगर द्वितीय बनाया गया है अब वह थाना सुभाषनगर किला और सीबीगंज क्षेत्र की कमान संभालेंगे।
इसके अलावा अंजनी कुमार तिवारी को सीओ नगर द्वितीय से हटाकर सीओ यातायात यूपी 112 एवं वीआईपी बनाया गया है वह यातायात यूपी 112 और वीआईपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनपद में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है 
news short police ips IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...