IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
मोहर्रम को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट एसएसपी अनुराग आर्य ने दिए कड़े निर्देश
पीस कमेटी बैठकें फ्लैग मार्च सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और ड्रोन निगरानी पर रहेगा विशेष फोकस
बरेली। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शुक्रवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका तैयार किया।
रात्रि 8 बजे आयोजित दैनिक समीक्षा गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखे।
बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं ताजियादारों आयोजकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही जुलूस मार्गों संवेदनशील स्थलों और संभावित विवादित बिंदुओं का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
बैठक में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने भड़काऊ पोस्ट करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरंतर निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
मोहर्रम जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जुलूस मार्गों पर बैरिकेडिंग बिजली के तारों प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का समय से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया है।
फ्लैग मार्च और पैदल गश्त बढ़ाने के आदेश
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त और फ्लैग मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पीआरवी वाहनों की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को भी मजबूत करने के आदेश जारी किए गए हैं।
बैठक के अंत में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मोहर्रम के दौरान जिले में शांति सुरक्षा और भाईचारे का वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि पर्व सकुशल संपन्न कराया जा सके।
हैशटैग
Bareilly BareillyPolice Moharram2026 AnuragArya SSPBareilly PeaceCommittee FlagMarch SocialMediaMonitoring DroneSurveillance LawAndOrder बरेली बरेली_पुलिस मोहर्रम अनुराग_आर्य कानून_व्यवस्था फ्लैग_मार्च शांति_सौहार्द
Post a Comment