⚡ ब्रेकिंग News

रेलवे ग्राउंड क्षेत्र से 441 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्कूटी और मोबाइल भी बरामद

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

रेलवे ग्राउंड क्षेत्र से 441 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्कूटी और मोबाइल भी बरामद

बारादरी पुलिस की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज नशे की पुड़िया बनाकर बेचने की बात कबूली

बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 441 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और अपराध में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की है बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है

पुलिस के अनुसार 18/19 जून 2026 की रात थाना बारादरी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे ग्राउंड क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़े हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 441 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी संख्या UP25EM1651 भी बरामद की गई जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी में किया जा रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशफाक पुत्र मुस्ताक अली निवासी मदीना मस्जिद के पीछे हजियापुर थाना बारादरी तथा दानिश पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बड़ा कब्रिस्तान के पास जोगी नवादा थाना बारादरी के रूप में की है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे स्वयं नशे के आदी हैं और चरस की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को बेचते थे इस अवैध कारोबार से मिलने वाले पैसे से वे अपने खर्च और शौक पूरे करते थे अधिक मुनाफे के लालच में वे लगातार इस धंधे में संलिप्त हो गए थे।

इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 818/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक अखिलेश उपाध्याय (चौकी प्रभारी श्यामगंज) उपनिरीक्षक योगेश कुमार हेड कांस्टेबल रविन कुमार हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार कांस्टेबल अंशुल कुमार तथा कांस्टेबल विश्वेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bareilly BareillyPolice BaradariPolice NDPSAct CharasSmuggling DrugTrafficking CrimeNews BareillyNews UPPolice AntiDrugCampaign BreakingNews SumitSharma बरेली बारादरी पुलिस चरस तस्करी नशा मुक्त अभियान अपराध समाचार IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...