⚡ ब्रेकिंग News

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने किया रिज़र्व पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने किया रिजर्व पुलिस लाइन और SSP कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

बरेली। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता, साफ-सफाई, अनुशासन एवं रिस्पॉन्स सिस्टम का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी और मार्च-पास्ट से हुई। इसके बाद परेड में शामिल सभी टोलियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर अनुशासन और वर्दी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए हथियारों के रखरखाव, साफ-सफाई और अभिलेखों की समीक्षा की। इसके साथ ही एमटी शाखा, फील्ड यूनिट और घुड़साल का भी निरीक्षण किया गया। स्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड) द्वारा खोजी प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसकी सराहना करते हुए टीम को और अधिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन टीम के निरीक्षण के दौरान रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण किया गया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं यूपी-112 सेवा के अंतर्गत संचालित दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिस्पॉन्स टाइम, उपकरणों की उपलब्धता, रजिस्टरों एवं घटनाओं पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया गया।

डीआईजी ने CCR, DCR और 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कॉल रिस्पॉन्स टाइमिंग एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन्स स्थित बैरकों एवं भोजनालय का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, अनुशासन और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे नाखून और बाल आदि पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा एवं कैदियों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नवीन वज्र वाहनों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

क्वार्टर गार्ड और आदेश कक्ष के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के रखरखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीआईजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं प्रशासनिक इकाइयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस पेंशनर्स के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, यातायात अकमल खान, अपराध मनीष सोनकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bareilly BareillyPolice DIGBareilly AjayKumarSahni PoliceInspection UPPolice UP112 BareillyNews PoliceLineBareilly SSPOffice TrafficPolice DogSquad FireService PoliceAdministration

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...