⚡ ब्रेकिंग News

बरेली: थाना किला क्षेत्र में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार: पुलिस ने भेजा जेल

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली: थाना किला क्षेत्र में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बरेली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 की देर रात करीब 11:11 बजे थाना किला पुलिस ग्राम रघुवर दयाल रोड स्थित गंगा मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंदिर के पास पेड़ के नीचे बने चबूतरे के पास संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजू पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद निवासी मोहल्ला किशोर बाजार, थाना कोतवाली, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना किला लाया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इस संबंध में थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, वकार अहमद, पवन कृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल राजीव और कांस्टेबल विष्णु की टीम शामिल रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
BareillyNews BareillyPolice CrimeNews UPPolice IllegalWeapon Arrested BreakingNews HindiNews BadaAction PoliceAction ArmsAct BareillyUpdate

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...