IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली: जंक्शन से महिला का अपहरण कर गैंगरेप बच्चे की हत्या की धमकी देकर बंधक बनाया एक आरोपी गिरफ्तार
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को कलंकित करने और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बरेली जंक्शन पर अपने दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ उतरी एक महिला को उसके ही दो परिचितों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि दोनों दरिंदों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला को कई दिनों तक बंधक बनाए रखा और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
जान पहचान का फायदा उठाकर बुना जाल
पीड़िता के अनुसार यह खौफनाक घटना पिछले साल 13 दिसंबर 2025 को शुरू हुई। वह अपने मायके कुशीनगर से लौटकर सुबह के समय बरेली जंक्शन पर उतरी थी। स्टेशन पर ही उसे जान-पहचान के दो युवक, गुलाब सिंह उर्फ सीताराम और रिंकू मिले। दोनों ने महिला को अपने झांसे में लिया और कहा कि वे भी उसी तरफ जा रहे हैं, इसलिए साथ चलें। परिचित होने के कारण महिला उनके बहकावे में आ गई। मासूम की जान का डर दिखाकर कई दिनों तक दरिंदगी
महिला का आरोप है कि स्टेशन से कुछ दूर जाते ही दोनों आरोपियों ने अपना असली रंग दिखा दिया। उन्होंने महिला की गोद से उसके दो साल के बच्चे को छीन लिया और धमकी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो बच्चे को जान से मार देंगे।
मासूम बच्चे की जान बचाने के लिए पीड़िता सहम गई और विरोध नहीं कर सकी। आरोपी उसे एक सुनसान कमरे में ले गए, जहाँ उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया गया
खौफ के साए में बीता वक्त ऐसे मिली मुक्ति
दहशत के बीच जी रही पीड़िता को 15 दिसंबर को किसी तरह मौका मिला और उसने छिपकर अपने पति को फोन पर आपबीती सुनाई। पति की सूझबूझ और बनाई गई योजना के चलते महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही। सदमे के कारण शिकायत में हुई देरी
घटना के बाद बुरी तरह टूट चुकी महिला अपने पति के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। लंबे समय तक गहरे सदमे और डिप्रेशन में रहने के कारण वह तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकी। जनवरी 2026 में बरेली लौटने के बाद हिम्मत जुटाकर उसने 31 मार्च 2026 को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की एक गिरफ्तार दूसरे की तलाश में पुलिस की दबिश
कोतवाली पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी गुलाब सिंह उर्फ सीताराम (निवासी चैना मुरारपुर थाना हाफिजगंज) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पूछताछ में आरोपी खुद को बेकसूर बताते हुए महिला की मर्जी की बात कह रहा है लेकिन पुलिस ने उसके दावों को खारिज करते हुए इसे जांच का हिस्सा बताया है।
कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि
एक आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
दूसरे आरोपी (रिंकू) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Post a Comment